अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का76 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का76 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा / सोनभद्र -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को डाला नगर के सबसे ऊँची पहाड़ी पर विराजमान श्री अश्रलेश्वर महादेव मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं सामाजिक व्यक्तियों तथा शिक्षकों को स्वामी विवेकानंद जी का चित्र भेंट किया गया।डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी को भी स्वामी विवेकानन्द का चित्र भेट किया गया।
अभाविप के विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज के नेतृत्व में उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान नगर मंत्री श्याम पाठक, तहसील सह संयोजक आशीष अग्रहरी, कुश पांडे, अभिषेक शर्मा, आकाश पटेल, आयुष्मान पाल, विजय साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]