परासपानी में अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी दस सवार घायल,एक रेफर

परासपानी में अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी दस सवार घायल,एक रेफर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत परासपानी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिस पर सवार 10 घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12:15 बजे पिकअप वाहन जो डाला से। हाथीनाला की तरफ जा रही थी तेलगुड़वा के आगे वाराणसी शक्ति नगर स्टेट हाईवे पर स्थित परासपानी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पिकअप पर सवार दर्जनों यात्री तेलगुड़वा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली लड़की की विदाई के लिए जा रहे थे। जिसमें 10 यात्री में देवनाथ उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र छोटन, शिवकुमार उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र मटुकधारी, पूजा उम्र करीब 20 वर्ष पति शिवकुमार, छविंदर उम्र करीब 54 वर्ष पुत्र कलेश्वर, नारसिंह उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र फुलेश्वर, रमेश उम्र करीब 15 वर्ष पुत्र भोला, गुड्डी उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री परमेश्वर, विनोद उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रामधनी, हीरावती उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी रामदयाल, गोलू उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र विनोद घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सीएचसी चोपन भेजा गया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]