विंढ़मगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं हरे पेड़
विंढ़मगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं हरे पेड़

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह में बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं हरे पेड़ कंडोम कराया जा रहा है को लेकर आमजन में चर्चा का विषय है वही जब स्थानीय रेंजर इमरान खान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जो पेड़ कटान किया जा रहा है वह पेड़ छूट के अंतर्गत में आता है जो काटे जा सकते हैं जब उनसे पूछा गया कि इतने बड़े पैमाने पर जब पेड़ कटेंगे तब पर्यावरण दोहन से संबंधित जो आने वाले समय में लोग पानी और गर्मी से व्याकुल हो जाएंगे तो उन्होंने

बताया कि शासन स्तर पर पेड़ कटान के लिए आदेश जारी किया गया है हम लोग भी कुछ नहीं कर सकते जब नये पेड़ लगाने की बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले हम लोग को भी मालूम था कि एक पेड़ के बदले कम से कम दो या पांच पेड़ लगाने के कहा जाता था लेकिन जब इन लोग से पूछा जा रहा है तो इन लोग अच्छे मुंह से बात नहीं करते हैं और हम लोग के भी ऊपर से कोई गाइडलाइन नहीं आया है जिससे हम लोग इनको दबाव डाल सकें वहीं शासन स्तर से ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे पर्यावरण को दोहन अगर होगा तो आने वाले समय में विकराल रूप धारण कर लेगा जिससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ेगा इसको ध्यान में रखते हुए तत्काल कुछ गाइडलाइन ऐसा लाएं जिससे लोग नए पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षण दे सकें मौके पर मौजूद अभिषेक प्रताप सिंह, भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार,अमन कुमार,इत्यादि लोग मौजूद रहे
