WWE के दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने WWE की रिंग प्रतियोगिता से संन्यास लेने की घोषणा की

WWE के दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने WWE की रिंग प्रतियोगिता से संन्यास लेने की घोषणा की है. 16 बार के चैंपियन जॉन सीना ने खुलासा किया कि 2025 पेशेवर कुश्ती में उनका आखिरी साल होगा.वह साल के पहले रॉ एपिसोड में दिखाई देंगे. जो नेटफ्लिक्स पर WWE की शुरुआत भी करेगा. जॉन सीना फरवरी में रॉयल रंबल मार्च में एलिमिनेशन चैंबर और लास वेगास में अपना आखिरी WWE रेसलमेनिया मैच खेलेंगे
जॉन सीना ने अपने करियर का सबसे दिल दहला देने वाला प्रोमो देते हुए कहा, “आज रात मैं आधिकारिक तौर पर WWE से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं”. WWE क्रिएटिव हेड पॉल ‘ट्रिपल एच’ लेवेस्क ने एक छोटा सा वीडियो क्लिप ट्वीट किया जिसमें वे और सीना बैकस्टेज में गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम.’
जॉन सीना फेमस सुपरस्टार के साथ सबसे अमीर रेसलर्स में से भी एक हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 600 करोड़ के आस पास हैं. बता दें कि जॉन सिर्फ रेसलर ही नहीं बल्कि एक एक्टर, रैपर और टेलिविजन पर्सनालिटी भी हैं वीआईपी टोटल एसेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में जॉन सीना की कुल संपत्ति 80 मिलियन डॉलर है, वह केवल ड्वेन “द रॉक” जॉनसन से पीछे हैं. जॉन सीना अपनी मेहनत के कारण आज इतने बड़े सुपरस्टार बने हैं.
