एक ओर युवा भारतीय टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने उतरेगी

एक ओर शनिवार को युवा भारतीय टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने उतरेगी. इस मैच के बाद टीवी स्क्रीन पर एक बार फिर फैन्स को भारत और पाकिस्तान का लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा.इन दिनों इंग्लैंड में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लेजेंड्स खेली जा रही है. इस चैम्पियनशिप में शनिवार को इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर भारत लीजेंड्स की टीम पाकिस्तान लीजेंड्स से भिड़ेगी. यहां भारतीय टीम की कमान युवराज सिंह के हाथ में है, जबकि पाकिस्तान को 2009 में टी20 चैम्पियन बनाने वाले यूनिस खान पाकिस्तान की कमान संभालते दिखेंगे.

भले ही यह रिटायर्ड हो चुके क्रिकेटर्स की लीग हो लेकिन फैन्स में इसका क्रेज बिल्कुल कम नहीं है. इस मैच के लिए 23000 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे और मैच की शुरुआत से कई घंटे पहले ही सभी टिकट अब तक बिक चुके हैं. यानी इस मैच के लिए स्टैंड खचाखचा भरे होंगे और मैदान पर रिटायर हो चुके सितारों को खेलते देखने का नजारा खास होगा.

बता दें यह मैच शनिवार को एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा. दोनों ही देशों के खिलाजडी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं और वह एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैच में अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं.

बता दें इस मैच में भारत चैम्पियन्स की ओर से युवराज सिंह के अलावा रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान, आरपी सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी खले रहे हैं. वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें तो उनकी टीम में शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, अब्दुल रज्जाक, कामरान अकमल, सईद अजमल, वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, तौफीक उमर, सोहेल तनवीर और उमर अकमल जैसे बड़े नाम हैं.

ये हैं दोनों टीमें-

भारत चैंपियंस टीम: रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (WK), सुरेश रैना, युवराज सिंह (C), गुरकीरत सिंह मान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, अंबाती रायडू, पवन नेगी.

पाकिस्तान चैंपियंस टीम: कामरान अकमल (WK), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (C), मिस्बाह-उल-हक, शाहिद अफरीदी, अब्दुल रज्जाक, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सईद अजमल, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज, यासिर अराफात, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, उमर अकमल, तनवीर अहमद.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]