प्राथमिक विद्यालय नैकाहा में चाहरदीवारी जांच के लिए महानिदेशक को लिखा पत्र
प्राथमिक विद्यालय नैकाहा में चाहरदीवारी जांच के लिए महानिदेशक को लिखा पत्र

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन / सोनभद्र -स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नैकाहा की चाहरदिवारी निर्माण की अनियमितता की जांच कर कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय पंचायती राजग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने महानिदेशक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय नैकाहा में चाहरदिवारी निर्माण में मेंअनियमितता की गई है ।मानक के विपरीत कार्य किया गया है ।जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हैइस क्रम को ध्यान में रखते हुए ।लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने विभाग को आकर्षित कराते हुए कहा कि इस दीवाल की की टेक्निकल जांच कर दोषी के विरोध कानूनी कार्यवाही किया जाय । यदि कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया तो यहां की जनता उग्र हो जाएगी ।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उन्होंने पत्र जिला अधिकारी महोदय सोनभद्रएवं खंड शिक्षा अधिकारी कोन को प्रतिलिपि देकर अवगत कराया ।
