आगामी त्योहार मुहर्रम को लेकर चोपन थाना में पीस कमेटी की हुई बैठक
आगामी त्योहार मुहर्रम को लेकर चोपन थाना में पीस कमेटी की हुई बैठक।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – बुधवार को थाना परिसर में नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी त्योहार मुहर्रम पर्व को लेकर समस्त क्षेत्र के ताजियादारो से जानकारी प्राप्त की गई वहीं चारू द्विवेदी ने समस्त ताजियेदारों को हिदायत दी कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी न ही किसी अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन होगा व डीजे की वाल्यूम सीमित होगी। वहीं पुरानी परम्परा के अनुसार उसी रूट से जायेंगे जिस रुट से हमेशा जाते है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये लोगों से कहा कि आगामी त्योहार मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ मनायें किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी हो तो तत्काल इसकी सुचना सीयूजी नंबर 9454404275 पर दें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके पुलिस हर पल आपके साथ है अराजकता फैलाने वाले कत्तई बख्से नही जायेंगे। इस मौके पर जामा मस्जिद के सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ, असलम खान , ताजिया दार इस्हाक़ अहमद,अतहर कुरैशी ,जाबीर अली,अनवर, गुलाम, मो.गनी, जब्बार,शगीर,अली इमाम,अशरफ,आलिम मिस्त्री , शाकिर कयामुद्दीन,अल्ताफ, सभासद सलीम कुरैशी, नजमुद्दीन इदरीसी, रिजवान अहमद, अपराध निरीक्षक इरफान अली, कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव, डाला चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
