यूपी के जौनपुर के बदलापुर में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बदलापुर में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। बता दें कि सुमित सिंह मोनू उर्फ चवन्नी के खिलाऱ कई आपराधिक मामले दर्ज थे।पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने बताया मंगलबार सुबह जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगोली मोड़ के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चली है। पुलिसा एनकाउंटर में AK-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल और बोलेरो गाड़ी बारमद की है।

चवन्नी के मूवमेंट की खबर बदलापुर पुलिस को मिली थी। इसके बाद यूपी पुलिस की टीम ने चवन्नी को घेर लिया। चवन्नी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली चवन्नी को लगी। पुलिस के लोग उसे बदलापुर सीएससी लेकर के गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

चवन्नी पर 20 से भी ज्यादा केस दर्ज मुठभेड़ में बदमाश सुमित सिंह उर्फ चवन्नी को ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि चवन्नी पर यूपी और बिहार में 20 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यूपी के मऊ जिला निवासी सुमित सिंह उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी का कई सालों अपराध की दुनिया में नाम दर्ज । वह यूपी और बिहार के विभिन्न जनपदों में कांट्रैक्ट किलर के रूप में काम करता था। हत्या, लूट जैसे दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद उसे पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]