करण जौहर ने सोनाक्षी सिन्हा को दिया ‘कूल दुल्हन’ का टैग, कहा- ‘उनकी शादी में कोई तामझाम नहीं था, सिर्फ शुद्ध प्रेम था’

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। लेकिन उनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बाद उसी रात ग्रैंड वेडिंग पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्हें सोनाक्षी की शादी में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस को ‘सबसे कूल दुल्हन’ का टैग भी दिया।

करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से बात करने के लिए एक लाइव सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे में बात की और एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी शादी की सादगी को देखकर हैरान रह गए थे।

करण जौहर ने कहा, “आप जानते हैं कि सोनाक्षी के बारे में मुझे जो सबसे अच्छा लगा, वह यह था कि वह सबसे अच्छी दुल्हन थी। वह मस्त थी। जहीर और सोनाक्षी प्यारे लग रहे थे। वे खुश दिख रहे थे, वे बहुत खूबसूरत लग रहे थे। और कोई तामझाम या दिखावा नहीं था। यह सिर्फ शुद्ध प्रेम और मस्ती थी और यही बात मुझे उनकी शादी में पसंद आई और मुझे उनका लुक बहुत पसंद आया। उनके लिए बहुत सारा प्यार।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]