NEET पेपर मामले में हुआ खुलासा
मुंबई में NEET काउंसलिंग सेंटर चलाने वाले अमित देशमुख को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देशमुख रातों-रात दफ्तर को बंद कर गायब हो गए थे. हालांकि उन्हें किसी अन्य मामले में अभी गिरफ्तार किया गया है, और इसका NEET मामले से कोई डायरेक्ट कनेक्शन अभी नहीं मिला है.
सूत्रों ने बताया कि कई दलाल हैं जो नीट के विद्यार्थियों को फोन कर उन्हें पूछते थे कि उन्हें किस मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहिए उसके हिसाब से उन्हें नंबर दिलवाएंगे, इन दलालों के निशाने पर खासकर रिपीटर यानी कि वो विद्यार्थी होते थे जो दुबारा नीट की परीक्षा में बैठने वाले होते थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पता लगा रहे हैं कि ये दलाल कौन हैं उनके कितने नंबर विद्यार्थियों के पास है और कैसे इन दलालों को बड़ी आसानी से नीट की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का नंबर मिलता था.
