आलीम खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी के नए लुक की फोटोज शेयर की

सेलिब्रिटी हेयरस्‍टाइलिस्‍ट आलीम खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स

के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी के नए लुक की फोटोज शेयर की है। धोनी ने अपने बड़े बालों को छोटा करा लिया और फैंस को उनका नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

42 साल के एमएस धोनी अपने नए लुक में एकदम युवा दिख रहे हैं। धोनी की नई हेयरस्‍टाइल के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। धोनी के फोटोज पर फैंस के खूब जानदार कमेंट्स आ रहे हैं। याद दिला दें कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के दौरान लंबे बालों वाला लुक अपनाया था, जैसे वो पहले रखते थे।

एमएस धोनी ने आईपीएल के दौरान अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी और फिनिशिंग शैली से काफी प्रभावित किया था। हालांकि, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने से चूक गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीएसके को रोमांचक मैच में मात दी थी।

हकीम का पोस्‍ट

आलीम हकीम ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी के चार फोटोज शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ”हमारे युवा, डायनामिक और हैंडसम महेंद्र सिंह धोनी। अपने थाला के बाल काटने और स्‍टाइल देना आनंदमयी रहा। वह मुझे अपने फोटो खींचने देने के लिए कभी मना नहीं करते हैं।”

एमएस धोनी ने चोट के साथ खेला आईपीएल

पता हो कि एमएस धोनी ने घुटने में चोट के बावजूद आईपीएल 2024 के सभी मुकाबलों में हिस्‍सा लिया। एमएस धोनी बतौर कप्‍तान 5 आईपीएल खिताब जीत चुके थे और इस बार उनकी कोशिश छठा खिताब जीतने की थी। एमएस धोनी ने अब तक संन्‍यास का एलान नहीं किया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपने फैंस के लिए एक सीजन और खेल सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]