दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा

शुक्रवार तड़के भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।सभी एयरलाइन्स को सलाह दी गई है कि वे यात्रियों को फुल रिफंड दें या उनके लिए अन्य फ्लाइट की व्यवस्था करें। छत के मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई और तकरीबन 5 लोग घायल हुए हैं।डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (IGI) उषा रंगनानी ने कहा कि एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को CISF चेक पोस्ट की ओर मोड़ दिया गया है। सुबह 5:30 बजे खबर मिलने के बाद 3 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि छत की शीट के अलावा सपोर्ट देने वाले खंभे भी गिर गए हैं। इसके चलते टर्मिनल के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]