प्रियंका शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने पति निक और परिवार से मिली

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रियंका बेटी मालती के साथ मस्ती करती नजर आई थी और पति निक जोनस को मिस कर रही थी। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें देखने से पता चलता है कि प्रियंका शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने पति निक और परिवार से मिली हैं।

प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ग्रीन ड्रेस में अपने पति निक संग क्वालिटी समय बिताती नजर आ रही हैं। दो तस्वीरों में मालती पापा निक संग दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी दिख रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘मेरी जिंदगी के ये दिन।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]