घोरावल ब्लॉक के सभागार में खण्ड विकाश अधिकारी की अध्यक्षता में की गई बैठक घोरावल सोनभद्र
घोरावल ब्लॉक के सभागार में खण्ड विकाश अधिकारी की अध्यक्षता में की गई बैठक
घोरावल सोनभद्र।

संवाददाता मिलिन्द कुमार
विकासखंड घोरावल के सभागार में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं जिला स्वच्छता समन्वयक अनिल केसरी के साथ शासन की महत्त्वाकांक्षी विकासपरक योजनाओं के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन पेज-2 के अंतर्गत दिए गए शौचालयों के रेट्रोफाइटिंग/ सेप्टिक टैंक वाले शौचालयों के सर्वे के बारे में जानकारी दी गई एवं उन्हें आगामी 5 जुलाई तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए पाते दिव्यांग एवं निराश्रित महिला जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो, वह अपना आवेदन पंचायत कार्यालय पर जमा कर सकते हैं।
खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत पात्र लाभार्थी का आवेदन फीडिंग खुलने पर आरंभ किया जाएगा। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी, जिला स्वच्छता समन्वयक, एडीओ पंचायत, विकासखंड घोरावल के सभी ग्राम विकास अधिकारी, समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
