अमेरिका के लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में जबरदस्त गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

अमेरिका के लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में जबरदस्त गोलीबारी की।

इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। 47 वर्षीय एरिक एडम्स ने गोलीबारी को अंजाम दिया।इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है, जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं, करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने एडम्स की तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली को एडम्स ईस्ट लेक मीड बुलेवार्ड में छिपा है। पुलिस ने एडम्स को घेर लिया, लेकिन पुलिस के हवाले करने की जगह खुद को गोली मार ली।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]