अदाणी ग्रुप ने अपनी इन्वेस्टमेंट गाइडेंस को दोगुना करके 100 अरब डॉलर कर दिया…..

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के मालिकाना हक वाला अदाणी ग्रुप मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा।उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप ने अगले 7-10 साल के दौरान अपनी इन्वेस्टमेंट गाइडेंस को दोगुना करके 100 अरब डॉलर कर दिया। इससे उसे अपनी कंपनियों पर अधिक खर्च करने की सहूलियत मिलेगी। यही वजह है कि मौजूदा वित्त वर्ष में 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का प्लान है।अदाणी ग्रुप का कारोबार बंदरगाह से लेकर ऊर्जा, हवाई अड्डों, कमोडिटीज, सीमेंट और मीडिया तक फैला है। समूह कंपनियों में निवेश का 70 फीसदी इंटरनल कैश जनरेशन और बाकी कर्ज के जरिए पूरा करेगा। सिंह ने कहा कि अदाणी ग्रुप इस साल मैच्योर होने वाले तीन से चार अरब डॉलर के कर्ज का रिफाइनेंस करने और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग के लिए अतिरिक्त एक अरब डॉलर जुटाने पर विचार करेगा।
