सोनभद्र:बेलहत्थी जोगीडीह रेलवे अंडरपास आवागमन बहाल करने के समर्थन में प्रदर्शन..

सोनभद्र:बेलहत्थी जोगीडीह रेलवे अंडरपास आवागमन बहाल करने के समर्थन में प्रदर्शन..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के जोगीडीह रेलवे स्टेशन अंडरपास इन दिनों बरसात का पहला पानी में ही आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाने से जोगीडीह गांव, रजनी, बड़वान, शजहवा, बेलगुड़ी, झरिवा के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है‌। ग्रामीणों का कहना है

कि जोगीडीह रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास पुलिया में एक नाके से पानी की निकासी तथा दूसरे नाके से मिट्टी हटाकर रास्ता बहाल कर दिया जाए तो रेलवे लाइन के खतरों से बचा जा सकता है। वही कांति देवी बूथ अध्यक्ष भाजपा मंडल रेणुकूट ने कहा हम लोगों के साथ वोट के नाम पर सदियों से छला जाता रहा है। चुनाव आते ही तमाम वादे करते हैं जीतने के बाद कोई नेता गरीबों की सुधि लेने नहीं आता है।

वही सेथाईन, रीता देवी, संत कुमार आदि लोगों ने प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रेलवे दोहरीकरण के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । कांति देवी ने कहा राज्य मंत्री से हजारों प्रार्थना पत्र देकर भी मांग किया गया पर कोई सुनाई हम गरीबों के हित में नहीं हुआ।
इस मौके पर कांति देवी बूथ अध्यक्ष भाजपा मंडल रेणुकूट, संत कुमार, झुरई, नेपाल साव, भागीरथी, सेथाईन, रीता देवी, भोला प्रसाद, राजेश कुमार, हीरा सिंह, गुलाब, आशीष कुमार, सुनील कुमार, श्याम कुमार आदि दर्जनों ग्रामीण लोगों उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]