लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने खदानों का किया स्थलीय निरीक्षण

लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने खदानों का किया स्थलीय निरीक्षण कर

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा(सोनभद्र)-लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने सोमवार को बिल्ली मार्कुण्डी खनन क्षेत्र में स्थित पत्थर खदानों का मौके पर निरीक्षण कर खनन की स्थिति का जाएजा लिया।जांच टीम आने की सूचना पर खदानों में कामकाज ठप रहा।
बिल्ली मार्कुण्डी खनन क्षेत्र अन्तर्गत स्थित खदानों में होने वाले कार्य को लेकर आयेदिन अवैध खनन एवं मानक विहीन कार्य होने की शिकायत विभाग के अधिकारियो तक लोगो द्वारा पहुचाँया जाता रहा है।जिसके बावत लोगो की शिकायत पर लखनऊ से ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी व ज्येष्ठ माइन्स इंस्पेक्टर उमाकांत की टीम ने रविवार की शाम लंगड़ा मोड़,बारी स्थित खदान का मौके पर निरीक्षण किया।

लखनऊ से आई खान विभाग की टीम ने दूसरे दिन सोमवार को भी ई टेंडरिंग की खदानो में पहुँच कर खदान की सीमाओं पर स्थित पिलरों को देखा।खदान में हुए खनन कार्य की स्थिति का भी जायजा लिया। मापक यंत्र द्वारा खदानों की नापी कर लंबाई-चौड़ाई की स्थिति जानी।टीम ने काफी देरतक खदान का निरीक्षण किया।ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कुछ लोगो की शिकायत के बाद खदानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि लिज एरिया में ही खनन कार्य का हो रहा है।इस दौरान ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेन्द्र सिंह,सर्वेयर योगेश शुक्ला, पट्टाधारक आदि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]