बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। आकाश आनंद को फिर से पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया गया है।लोकसभा चुनाव के बीच मायावती ने आकाश को सभी पदों से हटा दिया था। लखनऊ में बीएसपी की बैठक में खुद मायावती ने इसका ऐलान किया।
इससे पहले आकाश आनंद को उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया था। इस लिस्ट में पहले स्थान पर बीएसपी मुखिया मायावती और दूसरे नंबर पर आकाश आनंद का नाम है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी के सभी प्रदेश प्रमुखों के साथ करीब 3 घंटे तक बैठक की। इस बैठक में आकाश आनंद भी शामिल हुए। बैठक में भतीजे आकाश आनंद ने बसपा प्रमुख के पैर भी छूए। मायावती ने भी भतीजे की पीठ थपथपाई और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
