हाथ में त्रिशूल लेकर एक बाबा ने हाइवे के बीच बैठकर मचाई अफरातफरी
हाथ में त्रिशूल लेकर एक बाबा ने हाइवे के बीच बैठकर मचाई अफरातफरी।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र– चोपन थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के सामने बस स्टैंड स्थित फ्लाईओवर पर बीच सड़क में बैठकर एक साधू बाबा ने हड़कंप मचा दिया अपने आगे लकड़ियों का घेरा बनाकर साधू ने लगभग एक घंटे तक वाराणसी- शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर बैठे रहे। उधर अचानक यह देख लोग भी पहुंच कर तमाशा देखने लगे जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुच कर साधू बाबा को थाने ले जाकर समस्या की बाबत जानकारी लेने लगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घूरे बाबा पुत्र बंशी निवासी जैतपूरा वाराणसी हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन रोड शिव मंदिर शनिवार को सुबह लगभग दस बजे अचानक कैलाश मंदिर के सामने स्थित फ्लाईओवर पर जाकर अपने आगे लकड़ियां रखकर त्रिशूल से निंबू फंसाकर आसन मारकर बैठ गये कुछ देर बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो तमाशा खड़ा हो गया

बाबा की किसी की बात नहीं सुन रहे थे इसी बीच किसी ने ट्यूट कर दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुच कर साधू बाबा को थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी लेकिन बाबा ने कुछ भी नहीं बताया बस इधर उधर की बातें करते रहे कुछ देर बाद बाबा को पुलिस द्वारा हिदायत देकर उनके स्थान पर पहुंचा दिया गया उधर साधू बाबा के इस हाइवोल्टेज ड्रामा से नगर में चर्चा का बाजार गर्म रहा ।
