01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व पीड़िता को भी सकुशल किया बरामद

थाना जुगैल पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व पीड़िता को भी सकुशल किया बरामद

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक-22.06.2024 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2024 धारा 363, 366, 376(3), 504, 506 भादवि व ¾(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र कूरन निषाद, निवासी ग्राम जुगैल टोला, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1.अनिल कुमार पुत्र कूरन निषाद, निवासी ग्राम जुगैल टोला, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष ।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम का नाम-
1.उ0नि0 बृज कुमार मिश्रा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 उमाशंकर गिरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3.हे0का0 शिव बहादुर, हे0का0 पंकज शुक्ला, हे0का0 दिनेश कुमार, का0 अविनाश कुमार, म0का0 प्रिया पाठक, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]