थाना समाधान दिवस पर 8 प्रार्थना पत्र में एक का हुआ निस्तारण
थाना समाधान दिवस पर 8 प्रार्थना पत्र में एक का हुआ निस्तारण ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – शनिवार को थाना समाधान दिवस पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में फरियादियों की फरियाद सुनी गई जहां राजस्व से संबंधित छ: प्रार्थना पत्र मिला तथा पुलिस विभाग से संबंधित दो प्रार्थना पत्र मिला जहां पुलिस

विभाग से संबंधित एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया तथा राजस्व का छ: एवं पुलिस से जुड़े एक मामले के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपराध निरिक्षक इरफान अली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव सहित राजस्व विभाग से जुड़े क्षेत्रिय लेखपाल गण मौजूद रहे।
