राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में योग दिवस मनाया।वहीं भारतीय सेना से लेकर आईटीबीपी के जवानों ने आज योग किया। बर्फ पर योग करते हुए इनकी कई फोटोज भी सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर दुनिया भर से लोगों की योग करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच योग दिवस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की भी योग करते हुए फोटोज सामने आई है। उन्होंने इस दौरान लोगों से योग को लेकर खास अपील भी की। उन्होंने कहा, योग इंसानियत के लिए भारत का एक बड़ा गिफ्ट है, और जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए यह और भी जरूरी हो गया है।

राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु ने किया योग

द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति सचिवालय के अन्य अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति भवन में योग भी किया। साथ ही उन्होंने एक्स पर योगा को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से भारत के साथी नागरिकों को बधाई! योग मानवता के लिए भारत का उपहार है। जीवनशैली से संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए, योग आज कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]