जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक जेल के अंदर गैस सिलेंडर में ब्लास्ट

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक जेल के अंदर गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि ब्लास्ट उत्तरी कश्मीर जिले में जिला जेल के रसोईघर के अंदर हुआ.घायलों में कुल 9 लोग शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से पांच घायलों को श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह गैस सिलेंडर विस्फोट लगता है, हालांकि आगे की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
SDH के अधिकारी ने बताया कि हमें बुधवार शाम करीब 6 बजे हमें सूचना मिली कि कुपवाड़ा जेल में बर्न इंजरी के कुछ मरीज हैं. हमने तुरंत वहां अपनी एंबुलेंस मौके पर भेजीं औऱ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया. यहां हमारी टीम ने उनकी जांच की और फर्स्ट एड दिया. इसके बाद उन्हें SMHS रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि हमारे पास 9 मरीज आए थे. घायल मरीजों की बर्न रेंज 25 से 60 फीसदी है.
