The Bluff की शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं Priyanka Chopra, गर्दन पर दिख रहा कट का निशान

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया है.शेयर किए गए फोटो में प्रियंका चोपड़ा चोटिल नजर आ रही हैं.

ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) चोटिल हो गई हैं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें उनकी गर्दन पर बड़ा सा कट का निशान दिखाई दे रहा है. फोटो को शेयर करते हुए उन्हेंने कैप्शन में लिखा, ‘ये मेरे प्रोफेशनल फ्रंट का एक बड़ा जोखिम है.’ इसके आगे उन्होंने फिल्म का नाम लिखते हुए बताया कि उन्हें यह चोट स्टंट करते वक्त लगी है.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) में एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं. ये समुद्री डाकू अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थीं. वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है.

‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले, प्रियंका ने कलाकारों और क्रू के साथ यॉट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं. हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, उस आर्ट के बारे में ही सोचते हैं, उसे जीते हैं, जिसके लिए हम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]