मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास के नजदीक भीषण आग लगी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आवास के नजदीक शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। राजधानी इंफाल में सीएम के सरकारी आवास के पास एक खाली पड़े मकान में यह आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि सीएम आवास के पास यह खाली घर गोवा के पूर्व मुख्य सचिव थांगखोपाओ किपगेन का है। पूर्व आईएएस अधिकारी किपगेन की 3 मार्च 2005 को मौत हो गई थी। घर में उनके परिवार के सदस्य रहते

साथ ही पुलिस ने कहा यह घर कुकी इन कॉम्प्लेक्स के बगल में स्थित है, जो इंफाल के बाबूपारा में मुख्यमंत्री के आवास के सामने है। सीएम आवास से पूर्व IAS अधिकारी के घर की दूरी करीब 100 मीटर की है। सीएम आवास के पास आग लगने की घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]