अपहृता को सकुशल बरामद कर अपचारी किशोर को लिया गया पुलिस हिरासत
थाना घोरावल पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर अपचारी किशोर को लिया गया पुलिस हिरासत

कार्यालय सोनभद्र
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2024 धारा- 363, 366 भादवि के सम्बन्ध में दिनांक 15.06.2024 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा चेकिंग/भ्रमण के दौरान मुक्खा मोड़ तिराहे से अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मौके से अपहृता की सकुशल बरामदगी की गयी । पुलिस हिरासत मे लिये गये अपचारी किशोर को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1-प्र0नि0 श्री कमलेश पाल थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2-उ0नि0 साहिद यादव थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
3-का0 रामशीष प्रजापति थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4-म0आ0 पूनम कुमारी थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
