अनियंत्रित बस दुकान में घुसने से मचा हड़कंप, बस की चपेट में आने से महिला घायल

अनियंत्रित बस दुकान में घुसने से मचा हड़कंप, बस की चपेट में आने से महिला घायल

संवाददाता राजेश तिवारी.

ओबरा / सोनभद्र -ओबरा थाना क्षेत्र के चूड़ी गली मोड़ सुभाष चौराहे के पास उस समय लोगों की सांस हलक में अटक गई जब चढ़ाई से चली बस अनियंत्रित होकर एक कपड़े की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई मानवीय हानि नहीं हुई। क्योंकि बस का टायर एंगल में इस कदर फस गया कि बस आगे बढ़ नहीं सकी और स्पीड कम होने से बस एक जगह खड़ी हो गई। हालांकि घटना में एक महिला बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज़ के लिए प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया जाए डॉक्टर द्वारा महिला को पांच ताके लगाया गया और ऐतिहातन सिटी सकैन कराने के लिए कहा गया। वही घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिस वजह से मौका देख वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज धर्म नाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को शांत कराया और प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस का ब्रेक फैल होने से घटना घटित हुई। घटना के बाद हुए नुकसान की भरपाई की मांग के लिए पीड़ित अड़े रहे। उनको समझा कर थाने में लिखित प्रार्थना देने की बात पर आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]