खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध तरीके से गिट्टी (डोलो स्टोन) लोड़ कर परिवहन करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 अदद गिट्टी लदा ट्रक बरामद
01- सोनभद्र पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध तरीके से गिट्टी (डोलो स्टोन) लोड़ कर परिवहन करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 अदद गिट्टी लदा ट्रक बरामद

दिनांक 13.06.2024 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अवैध खनन / परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत खनन निरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अवैध तरीके से डोलो स्टोन गिट्टी लोड़ कर ओवरलोड परिवहन किये जाने की सूचना पर UP64AT7061 हाईवा द्वारा अवैध तरीके से डोलो स्टोन गिट्टी लोड़ कर ओवरलोड परिवहन किये जाने की सूचना पर खनन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन सं0 UP64AT7061 हाईवा को बिना जाँच कराये लोढी खनन बैरियर से भागने पर पकडा गया, पकडे गये वाहन UP64AT7061 हाईवा का चालक रितेश कुमार पटेल पुत्र मुन्नालाल पटेल निवासी गैंगवार (बभनौली) थाना रा0गंज सोनभद्र द्वारा वाहन स्वामी वं क्रशर प्लान्ट स्वामी की सहायता से बगैर परमिट के 30.59 घन मीटर गिट्टी चोरी कर राजस्व की क्षति करना पाया गया जिसके सम्बन्ध मे खान निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा दी गयी तहरीर पर मु0अ0सं0 422/24 धारा 379,411,186 भादवि व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधिनीयम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 बनाम 1. वाहन ट्रक सख्या UP64AT7061 का चालक रितेश कुमार पटेल पुत्र मुन्नालाल पटेल निवासी गैंगवार (बभनौली) थाना रा0गंज सोनभद्र 2. वाहन ट्रक सख्या UP64AT7061 का स्वामी नाम पता अज्ञात 3. अज्ञात क्रशर प्लान्ट का स्वामी नाम पता अज्ञात पंजीकृत कर थाना रा0गंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त वाहन चालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय–
दिनांक 14.06.2024 समय 05.10 बजे स्थान थाना रा0गंज सोनभद्र ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
1. रितेश कुमार पटेल पुत्र मुन्नालाल पटेल निवासी गैंगवार (बभनौली) थाना रा0गंज सोनभद्र (वाहन ट्रक सख्या UP64AT7061 का चालक )
वाँछित अभियुक्तगणः–
1- वाहन सं0 युपी 64 ए0टी0 7061 के स्वामी नाम पता अज्ञात 2. अज्ञात क्रशर प्लान्ट का स्वामी नाम पता अज्ञात ।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक अदद ट्रक वाहन संख्या UP 64 ए0टी0 7061 मय 30.59 घन मीटर चोरी की गिट्टी लदी हुई ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः–
1. उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
*02-* इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध खनन / परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु खनन से सम्बन्धित मुकदमो के वाछिंत अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना रा0गंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 315/24 धारा 379,411 भादवि व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उप खनिज नियमावली , 4/21 खान व खनिज अधिनीयम व 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनीयम 1984 में वांछित वाहन स्वामी/पासर विरेन्द्र सिंह उर्फ आलोक पुत्र स्व0 धर्मू नि0 ग्राम गौरही थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष को थाना रा0गंज पुलिस द्वारा दिनांक 13.06.2024 को ए0डी0 होटल लोढ़ी से गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
1. विरेन्द्र सिंह उर्फ आलोक पुत्र स्व0 धर्मू नि0 ग्राम गौरही थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः–
1. व0उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
2. का0 अनिल मौर्या थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
