हिमाचल प्रदेश की धरती, कुल्लू में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग सहम गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 जून की सुबह 3.39 बजे हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में भूकंप के झटके महसूस किए गए.इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई. इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. ये भूकंप तक आया जब लोग गहरी नींद सोए हुए थे. जिसके चलते लोगों को भूकंप का अहसास नहीं हुआ. हालांकि जब उन्हें भूकं आने की बात पता चली तो लोग सहम गए.
कुछ दिन पहले राजस्थान में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले राजस्थान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. दरअसल, राजस्थान के सीकर में 8 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी. ये भूकंप देर रात आया. भूकंप के ये झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से राज्य में कहीं कोई जान या माल का नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन इस भूकंप ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया. सीकर में आए भूकंप के महज 6 दिन बाद अब हिमाचल की धरती कांप गई.
