अनुपमा के सिर आई नई मुसीबत

अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अनुज से जो कहता है कि इस अनुज ने सिर्फ अनुपमा से किया है। तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन कह नहीं सकता। श्रुति से शादी हो रही है, लेकिन उसके साथ एक नहीं होना चाहता।वहीं देविका अनुपमा को समझाती है कि तू अपनी फीलिंग्स दबाकर रखती है सिर्फ अपनी बेटी के लिए। वहीं काव्या अपनी बेटी की क्लिप ढूंढती है और तभी उसे अपनी शादी की फोटो दिखती है और उसे याद आता है कि आज उसकी और वनराज की वेडिंग एनिवर्सरी है। काव्या फिर वनराज के साथ अपनी शादी में आए बदलाव के बारे में सोचती है। वह कहती है कि अब हमारी शादी में प्यार नहीं सिर्फ झगड़े हैं।

अनुज-अनुपमा का प्यार

अनुपमा और देविका फंक्शन के लिए निकलते हैं तो अनुज वहां गाड़ी लेकर खड़ा होता है। अनुज कहता है कि बाबू जी ने तुम दोनों को पिक करने को बोला था। देविका फिर अनुपमा को अनुज के साथ आगे बैठने के लिए बोलती है। इसके बाद सभी वेन्यू पर पहुंचते हैं और फंक्शन की शुरुआत चारों बच्चों से होती है। सभी इनकी परफॉर्मेंस देखकर खुश होते हैं। इसके बाद बच्चे बताते हैं कि आध्या ने उन्हें डांस सिखाया है।

टीटू नहीं मिल रहा

वहीं श्रुति, आध्या को कॉल करती है और जब वह फोन नहीं उठाती तो श्रुति परेशान हो जाती है। वनराज फिर टीटू को ढूंढता है और सब उसका इंतजार करते हैं। इसके बाद आध्या का कॉल आता है तो वह उससे अनुज के बारे में नहीं पूछ पाती है। तभी वहां इवेंट का मैनेजर आता है और वह राहुल को लेकर आता है और कहता है ये हैं हमारे नए मैनेजर। राहुल को देखकर तोषू हैरान हो जाता है। वह पूछता है तू यहां क्या कर रहा है। राहुल कहता है कि तमीज से बात कर, मैं तेरी मम्मी का नौकर नहीं हूं।

फंक्शन में पहुंची पुलिस

इसके बाद सभी मिलकर डांस करते हैं। अनुपमा और अनुज भी साथ में डांस करते हैं। दोनों की परफॉर्मेंस देखकर आध्या भी चिढ़ जाती है। सब खुश होते हैं कि तभी पुलिस वहां पहुंच जाती है। पुलिस को देखकर सब परेशान हो जाते हैं। पुलिस पूछती है कि डिम्पल कौन है। वनराज पूछता है कि क्या दिक्कत है तो पुलिस बोलती है कि डिम्पल पर चोरी का इल्जाम है। पुलिस की बात सुनकर सब हैरान हो जाते हैं। अनुपमा भी परेशान हो जाती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]