जिला पंचायत के अधिकृत ठेकेदारों का नही हो रहा भुगतान

जिला पंचायत के अधिकृत ठेकेदारों का नही हो रहा भुगतान।
==================
कार्य समाप्त हुए दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा भुगतान,ठेकेदारों में रोष
===================
जून महीने के अन्दर नहीं हुआ भुगतान तो करेंगे धरना प्रदर्शन

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो 
(दुद्धी)सोनभद्र, = जिला पंचायत सोनभद्र में पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा काम समाप्त होने के 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भुगतान ना होना ठेकेदारों के साथ अन्याय है। ठेकेदारों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है जिससे ठेकेदार परेशान हैं। विश्वश्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि भुगतान कराने के लिए बड़े पैरवी की जरूरत पड़ती है ,वह जब कहेगा तब ही भुगतान होगा अन्यथा नहीं होगा ,चाहे आप नाक रगड़ लीजिए,कुछ होने वाला नहीं है।
एक ठेकेदार ने बताया कि जब जिला पंचायत के सदस्यों का चुनाव होता है तो ऐसे ही प्रतिनिधियों के गुर्गे आकर किसी तरह से अपने लोगो को जीत किसी तरह करवाने का आग्रह करते हैं लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाता है तो ऐसे ही गुर्गे लोग सिफारिश करने पर भी हम जैसे ठेकेदारों का भुगतान नहीं होने देते हैं जबकि काम भी उनके आशीर्वाद या प्रसाद पर्यन्त नही लिया जाता है। काम भी समाप्त पूर्ण हुए 2 वर्ष से ऊपर बीत जाने के बावजूद भुगतान के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है फिर भी नहीं हो रहा है। दो ठेकेदारों ने भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि से आपबीती बताई तो उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल जी से सेलफोन पर सम्पर्क करना चाहा तो फोन स्विच ऑफ रहा।
भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग किया है कि जनपद के समस्त ठेकेदारों का भुगतान जिनका कार्य पूर्ण हो चुका है , अविलम्ब कराने का कष्ट जून माह के अन्त तक करा दिया जाए जिससे ठेकेदार भी आसानी से अपना जीवन यापन करते रहे,अन्यथा जुलाई माह में व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]