मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा पड़ रही गर्मी से लोगों को मिली राहत

मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा पड़ रही गर्मी से लोगों को मिली राहत।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – नगर सहित आसपास के इलाकों में बेतहाशा पड़ रही गर्मी से जहां लोग बाग बिलबिला गये थे न दिन में चैन न रात में चैन सुबह होते सूर्य की तल्ख किरणें मानो आग बरसा रही हैं वहीं रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को काफी हद तक राहत मिला तेज आंधी और कुछ जगहों पर बरसात ने मौसम को खुशनुमा बना दिया आंधी इतनी तेज थी कि काफी लोगों के छप्पर और मड़ई हवा में उड़ गये वहीं आंधी की तिव्रता को देखते हुए विधुत आपूर्ति भी बंद कर दी गई कुल मिलाकर रविवार का दिन राहत देने वाला रहा जहां बिते कई दिनों से पारा 45,46,47 डिग्री तक पहुंच गया था जिससे लोग बाग परेशान हो गये थे इग्यारह बजते बजते नगर से लेते हुए गांवों में सन्नाटा पसर जा रहा था वहीं रविवार का मौसम लोगों के लिए सुकुन भरा रहा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]