गर्मी के मौसम में भी मतदाताओं ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान
गर्मी के मौसम में भी मतदाताओं ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन /सोनभद्र – अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में शनिवार को चेयरमैन उस्मान अली ने रेलवे कर्मचारी स्थित मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख चोपन बबली के साथ मतदान कर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रचंड गर्मी के मौसम में भी नगर सहित ग्रामीण अंचलों के मतदान केंद्रों पर वृद्ध, युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं ने सुबह सात बजे से ही कतार में खड़े होकर मतदान देकर उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम मशीन में कैद कर दिया।
नगर क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय , गुरूद्वारा इण्टर कालेज, रेलवे कर्मचारी इण्टर कालेज गड़ईडिह प्राथमिक विद्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों अगोरी, भरहरी, जुगैल कुड़ारी,गोठानी,कनच,कन्हौरा सिन्धुरिया, बर्दिया आदि स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहे। जिससे सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय से कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुई। असहनीय गर्मी और उमस के बावजूद विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ लगी रही हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए बुथो पर इक्का-दुक्का ही मतदाता दिखे वहीं मतदान करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की कतार समाप्त हो गई इक्का दुक्का लोग आकर चार बजे तक मतदान करते रहे।
वहीं एक बार फिर भारी संख्या में लोग मतदान करने से बिरक्त रहे वहीं बीएलओ की घोर लापरवाही से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली क्योंकि लोक सभा निर्वाचन को लेकर जहां शासन प्रशासन की तरफ से करोड़ो रूपये ख़र्च कर दिया गया शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए वहीं लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब हो जाने की वजह से बहुत से वोटर जो दूर दराज से वोट डालने आये थे मायूस होकर घर को वापस चलें गये।
