ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से दस लोगों की मौत

ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को सुंदरगढ़ जिले के इस्पात शहर राउरकेला में दस लोगों की मौत हो गई। राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) की प्रभारी निदेशक डॉ सुधारानी प्रधान ने कहा,”मौतें गुरुवार को दोपहर दो बजे से छह घंटे के भीतर हुईं।
आरजीएच निदेशक ने कहा कि अस्पताल ने आठ लोगों की मौत की सूचना दी थी और दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरजीएच पहुंचने के समय तक जो लोग जीवित थे उनके शरीर का तापमान 103-104 डिग्री से बहुत अधिक था। यह मौसम की स्थिति को देखते हुए बहुत अधिक है।
