नामी सोसायटी में BHEL की महिला डिप्टी मैनेजर के सुसाइड मामले में पुलिस ने एक आईआरएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

नोएडा नामी सोसायटी में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की महिला डिप्टी मैनेजर के सुसाइड मामले में पुलिस ने एक आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी मृतक महिला के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में था, फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला सेक्टर 39 थाना इलाके के सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोटस ब्लू वर्ड सोसायटी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी अधिकारी सौरभ मीणा भी फ्लैट में मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी।
