बंधी डुबने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

बंधी में डुबने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत।

*संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन /सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहरी टोला पेड़रहवा में बंधी में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।शनिवार को ग्राम पंचायत जुगैल टोला कोइलीडाड़ निवासी दयाराम बैगा पुत्र बुधई उम्र लगभग 51 वर्ष की बंधी में नहाने के दौरान डुब गए।नहाकर वापस लौटने मे काफी देर हुई तो बहु के मायके वाले खोजबीन करने लगे। बंधी के पास में कपड़ा मिलने से बंधी में ग्रामीणों की सहयोग से खोजबीन शुरू हुई तो कुछ देर बाद ग्रामीणों कि मदद से शव को बाहर निकाला गया।बहु के मायके वालों ने किसी प्रकार स्वजनों को जानकारी दी गई तो परिजन शव को लेकर अपने घर कोइलीडाड़ ले आए। तत्पश्चात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगैल दिनेश यादव को सूचना दी गई दिनेश यादव ने अपने निजी वाहन द्वारा परिजनों को लेकर जुगैल थाना सूचना हेतु ले गए।सुचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया दयाराम अपने बहु को बिदाई कराने के लिए शुक्रवार को अपने समधी के घर गए थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]