वॉन का मानना है कोहली अब जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी 35 साल के हैं और वह दुनिया के सबसे फिट एथलीटों में एक हैं. विराट की फिनटेस को देखकर कई बार ऐसा संदेह होता है कि वह अभी 18-20 साल के युवा खिलाड़ी है.उनकी फिटनेस को देखकर लगता है कि विराट अभी 5 साल तक और खेल सकते हैं. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ऐसा नहीं लगता. वॉन का मानना है कि कोहली अब जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि कोहली एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और हाल ही में दूसरे बच्चों के पिता बनने के बाद वह इसपर विचार कर सकते हैं.
वॉन ने क्रिकबज से कहा, ” एक शानदार सीजन. आप विराट कोहली से संन्यास की बात करते हैं, मैं इसे इस तरह से देखता हूं कि वह लंबे समय तक खेल सकते हैं. वह इतने फिट हैं. जब तक उसका दिमाग ठीक न हो जाए और जाहिर तौर पर अब उसका एक युवा परिवार न हो जाए. दो-तीन वर्षों में सब कुछ बदल जाता है और वह बस शांत समय बिताना चाहता है. मैं इसे पूरी तरह से समझ गया हूं.”
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ” भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से दूर वह लंदन में थे और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे. मैंने उनकी कुछ कमेंट्स पढ़े हैं और उन्हें वह सामान्य जीवन बिल्कुल पसंद आया. मुझे लगता है कि यह विराट को क्रिकेट से दूर ले जा सकता है. जैसे वह बस जाकर कुछ समय के लिए शांत समय बिताना चाहता हो.”
विराट के लिए आईपीएल 2024 का सीजन काफी शानदार रहा है. उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 154.69 की शानदार स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहे. हालांकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
