सांसद स्वाति मालीवाल आखिर क्यों केजरीवाल के जेल जाने के वक्त अमेरिका में थी

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है कि जब अरविंद केजरीवाल जेल गए थे तो वो अमेरिका में थी, जिसकी वजह से पार्टी उनसे नाराज थी।स्वाति ने कहा कि उनकी अमेरिका की यात्रा को इसलिए आगे बढ़ाना पड़ा था क्योंकि उनकी बहन जोकि 15 साल से अमेरिका में रह रही थी, उसे कोरोना हो गया था।

स्वाति ने कहा कि अमेरिका में मेरी बहन कोरोना से संक्रमित हो गई थी, मेरा सारा सामान बहन के घर पर था, मुझे क्वारेंटीन होना पड़ा था। उस वक्त भी मैं पार्टी के संपर्क में थी। मै ट्वीट कर रही थी, पार्टी के नेताओं से बात कर रही थी। उस वक्त जब अरविंद केजरीवाल जेल गए थे तो मैं जो कुछ कर सकती थी, कर रही थी। ऐसे में यह कहना कि मैं पार्टी के लिए काम नहीं कर रही थी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में गए थे तो आप सांसद स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह दिल्ली में मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से पार्टी नेतृत्व नाराज था।

स्वाति ने कहा कि अगर मेरे अमेरिका में रहने की वजह से मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है तो आखिर राघव चड्ढा के साथ दूसरी तरह का बर्ताव क्यों किया गया। जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे तो राघव लंदन में थे। बता दें कि राघव का लंदन में आंख का ऑपरेशन हुआ था, जब वह दिल्ली वापस लौटे थे तो पार्टी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया था।

भाजपा के साथ संपर्क के आरोपों पर स्वाति ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और यही लोगों ने मुझे धमकी दी थी। जब मैंने बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही तो उन लोगों ने मुझे यही धमकी दी थी और वही हो रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]