लंदन की सड़कों पर दिखा कैटरीना कैफ का बेबी बंप!

दीपिका पादुकोण से लेकर ऋचा चड्डा तक की प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार सामने आती जा रही है। जिसके बाद अदाकाराओं के नन्हें मेहमान को देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ गई है

लंदन की सड़कों में दिखा कपल

इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लंदन में फुल इंजॉय कर रहे हैं। कपल की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं लेकिन इसी बीच ये खबर आ रही है कि कैटरीना प्रेग्नेंट है। हाल ही में एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें विक्की और कैटरीना को विंटर कॉस्ट्यूम पहने हुए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘बॉलीवुड के पावर कपल #KatrinaKaif और #VickyKaushal लंदन के बेकर स्ट्रीट पर वॉक कर रहे हैं

कैट नहीं है प्रेग्नेंट

वायरल वीडियो में कैटरीना की चाल-ढाल और पहनावे से प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं और कहा जा रहा था कि उन्होंने लेटेस्ट क्लिक में बेबी बंप को छिपाया था। वीडियो देखकर फैन्स ने कपल को ढ़ेरों बधाई देनी शुरू कर दी थी लेकिन अब कैटरीना की पीआर टीम ने ये कंफर्म करते हुए कहा कि अदाकारा की प्रेग्नेंट की खबर महज एक अफवाह है और वे इस समय अपने पति विक्की के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

वीडियो देख गुस्साए यूजर

कैटरीना फैक की Pregnancy की अफवाहों से यूजर गर्मा गए हैं और तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि, ‘किसी की प्राइवेसी में दखलअंदाजी न किया जाए तो बेहतर है।’ जबकि कुछ लोग तो वीडियो को डिलीट कराने की जिद्द में अड़ गए हैं। लोगों का कहना है, ‘इस वीडियो का कोई मतलब नहीं अगर कपल ने प्रेग्नेंसी को लेकर खुद अनाउंस न किया हो।’ फिलहाल इस पर विक्की और कैटरीना की तरफ से किसी तरह की न तो कोई जानकारी दी गई है और न ही प्रेग्नेंसी की खबर से इंकार किया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]