बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, भीषण चक्रवात में हो सकता है तब्दील
बंगाल की खाड़ी में एक तूफान विकसित हो रहा है।

इस तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील होकर 26 मई को पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में मौजूद एक कम दबाव की प्रणाली के शुक्रवार को गहरे दबाव में परिवर्तित होने और उसके बाद अगले दिन पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात में बदलने की संभावना है।
