गुजरात:नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल

गुजरात के भावनगर शहर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है।
अधिकारी ने बताया, ”हमें दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।” बोर्तालाव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आर्यनाबेन डाभी (17), काजल (12), राशि (नौ) और उसकी बहन कोमल (13) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बचाई गई लड़की डूबने वाली दो बहनों की सगी बहन है।
