मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंह चतुर्दशी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंह चतुर्दशी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम यादव ने कहा कि भगवान नरसिंह की कृपा से हर घर-आँगन में सुख,आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना करता हूं।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार 21 मई को अपने ‘X’ हैंडल पर भगवान नरसिंह की फोटो पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा कि ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि। तन्नो नरसिंह प्रचोदयात।। आप समस्त श्रद्धालुओं को पावन नरसिंह चतुर्दशी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि भगवान नरसिंह की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो; सबका मंगल और कल्याण हो, आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना करता हूं। खबर के मुताबिक, आज यानी 21 मई को नरसिंह चतुर्दशी का आरंभ शाम 5 बजकर 40 मिनट से हो रही है और समापन 22 मई को 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]