लंदन से सिंगापुर जा रहे एक विमान की बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग हुई हादसे में एक शख्स की मौत

लंदन से सिंगापुर जा रहे एक विमान की मंगलवार को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए. मौत की पुष्टि सिंगापुर एयरलाइंस की तरफ से की गई. एयरलाइंस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘उड़ान संख्या SQ321 ने सोमवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सिंगापुर की ओर जा रही थी.मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह एयर टर्बुलेंस क्या होता है, जिसके चलते इतना भीषण हादसा हुआ? दरअसल, हवा में अपनी यात्रा के दौरान जब अचानक किसी वजह से हवाई जहाज बहुत तेजी से हिलता है तो इसे एयर टर्बुलेंस कहा जाता है. ऐसी स्थिति में जहाज में सवार लोग बुरी तरह से एक दूसरे पर गिर जाते हैं और सामान भी अस्त-व्यस्त हो जाता है.
इस हादसे में मौत की पुष्टि सिंगापुर एयरलाइंस की तरफ से की गई है. एयरलाइंस की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘उड़ान संख्या SQ321 ने सोमवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और सिंगापुर की ओर जा रही थी. इस एयरलाइंस को रास्ते में “गंभीर एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा”. विमान को बैंकॉक के सुवर्णभूमि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां यह विमान मंगलवार को दोपहर 3.45 बजे (स्थानीय समय) उतरा. विमान – बोइंग 777-300 ईआर – में 211 यात्री और 18 चालक दल के सदस्य सवार थे’
