बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम
चारधाम की यात्रा शुरू होते ही तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के

अन्य राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन को सबसे ज्यादा भक्तजन जुट रहे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक आए श्रद्धालुओं में करीब 45 फीसदी केदारनाथ मंदिर में आए हैं। जबकि बाकी 55 फीसदी श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिर के दर्शन किए हैं।
15 किमी के मुश्किल पर्वतीय रास्ते पर हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं। रविवार देर शाम तक चारधाम में छह लाख 40 हजार 586 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। इनमें अकेले केदारनाथ में 2.81 लाख श्रद्धालु आए हैं।
चारधाम की यात्रा शुरू होते ही तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से तीर्थ यात्री दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से यात्रा रूट पर कभी-कभी जाम की स्थिति भी बन रही है।
चारधाम यात्रा रूट पर पुलिस-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य सुविधाएं दुरस्त हैं। ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।
