ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी व विदेश मंत्री के निधन पर भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी व विदेश मंत्री के निधन पर भारत में एक दिवसीय राजकीय

शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ईरान के राष्ट्रपति के सम्मान में आज (21 मई) पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा। दें, ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य की मौत हो गई।
