अलीगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी मृतक पांच महीने की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था

अलीगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने रेप के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक पांच महीने की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा हुआ था घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
आरोपियों ने युवक की हत्या की और लाश को मेडिकल कॉलेज कॉलेज के बाहर स्कॉरपियों समेत छोड़ कर फरार हो गए.हत्या के इस सनसनीखेज मामले की जानकारी लगते पुलिस हरकत में आ गई.
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ की कोतवाली बन्नादेवी इलाके के जवाहर नगर में अज्ञात बदमाशों ने बलात्कार के मामले में 5 महीने जेल की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा चल रहे एक 22 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश युवक को गोली मारने के बाद उसकी खून से लथपथ लाश को स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर रखकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के बाहर उसकी खून से लथपथ लाश को गाड़ी के अंदर छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए.
बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
अज्ञात हमलावरों के द्वारा युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के अंदर पड़े युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने गोली लगने से घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है.
