पति के 2 दिन मृत्यु के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली जिले के प्रेम नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत के दो दिन उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष रघुवंशी ने परिजनों के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के विष्‍णुपुरी कॉलोनी निवासी सागर मदान (28) की दो दिन पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। एसएचओ ने कहा कि पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी हिना मदान (26) बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने शुक्रवार रात को फांसा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शादी सात साल पहले हिना मदान से हुई थी और दोनों ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि सागर और हिना के कोई संतान नहीं थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]