छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोलनाई और टेटराई गांव के मध्य वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गोली का जवाब दिया : उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह तोलनाई और टेटराई गांव के मध्य वन क्षेत्र में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
संवाददाता छत्तीसगढ़
