भारत के सबसे बड़े फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास का ऐलान कर दिया

भारत के सबसे बड़े फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. भारतीय कप्तान ने कहा कि वह कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे.यह मैच 6 जून को खेला जाएगा. सुनील छेत्री ने भारत के लिए 150 मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 94 गोल किए हैं.

सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल मैचों में सबसे अधिक गोल करने वाले टॉप-5 फुटबॉलर्स में शामिल हैं. सबसे अधिक 128 गोल करने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है. ईरान के अली देई (108) दूसरे और लियोनेल मेसी (106) तीसरे नंबर पर हैं. इन तीनों के बाद सुनील छेत्री हैं. मलेशिया के मुक्तार देहारी (89) पांचवें नंबर पर हैं.

सुनील छेत्री ने 150 मैच में 94 गोल किए हैं. उनका प्रति मैच गोल औसत 0.63 है. यह गोल औसत क्रिस्टियानो रोनाल्डो (0.62) और लियोनेल मेसी (0.59) से भी बेहतर है. रोनाल्डो ने 206 मैच में 118 गोल किए हैं. मेसी को 106 गोल करने के लिए 180 मैच खेलने पड़े.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]